स्नेह के प्रमोद दुबे श्रेष्ठ दिव्यांगजन के राष्ट्रीय पुरुस्कार हेतु चयनित* *महामहिम राष्ट्रपति विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर को दिल्ली में करेंगी सम्मानित*

Spread the love

*स्नेह के प्रमोद दुबे श्रेष्ठ दिव्यांगजन के राष्ट्रीय पुरुस्कार हेतु चयनित*

*महामहिम राष्ट्रपति विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर को दिल्ली में करेंगी सम्मानित*

नागदा | बौद्धिक दिव्यान्गों के सशक्तिकरण एवं पुनर्वास हेतु देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के पुरूस्कार से सम्मानित लायंस ऑफ़ नागदा की स्थाई परियोजना स्नेह के थेरेपी सहायक प्रमोद धर दुबे का चयन श्रेष्ठ दिव्यांगजन के राष्ट्रीय पुरुस्कार हेतु भारत सरकार द्वारा किया गया है | स्नेह संस्थापक पंकज मारू ने बताया कि प्रतिवर्ष भारत सरकार द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने वाले दिव्यांगजनो, संस्थाओ, शासकीय अधिकारीयों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को विभीन्न श्रेणियों में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया जाता हैं | स्नेह में थेरेपी सहायक के रूप में विगत 8 वर्षों से कार्यरत 38 वर्षीय बौद्धिक दिव्यांग प्रमोद धर दुबे को वर्ष 2021 के लिए इस राष्ट्रीय पुरूस्कार हेतु चयनित किया गया है |

प्रमोद ने स्नेह में उपचार हेतु वर्ष 2009 में प्रवेश लिया था जिन्हें स्नेह की सह संस्थापक स्वर्गीय डॉ. नैना क्रिश्चयन द्वारा उपचार के दौरान उनकी प्रतिभा को पहचान कर थेरेपी सहायक का प्रशिक्षण प्रदान किया था | उसके पश्चात से ही प्रमोद स्नेह में थेरेपी सहायक के रुप में कार्यरत हैं | इसके साथ ही स्नेह के प्रशिक्षको के सहयोग से प्रमोद ने अनेक जिला तथा संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अनेक पदक प्राप्त किये है | प्रमोद को डॉ. नैना द्वारा नृत्य में भी प्रशिक्षित किया गया था जिसके परिणाम स्वरुप राष्ट्रीय स्तर के अनेक कार्यक्रमों में स्नेह की प्रस्तुतियों में दुबे ने भागीदारी कर दर्शकों की तालियां बटोरी थी, जिसमे तत्कालिन राष्ट्रपति स्वर्गीय श्री प्रणव मुखर्जी की उपस्थिति में 3 दिसंबर 2014 को विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह और 2021 में दिव्य कला शक्ति मुंबई की नृत्य प्रस्तुति शामिल है | विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर को दिल्ली के विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मू के हाथो दुबे को राष्ट्रीय पुरुस्कार की ट्राफी के साथ एक लाख रूपए की सम्मान निधि प्रदान कर पुरुस्कृत किया जावेगा | उल्लेखनीय है कि स्नेह संस्थापक मारू को वर्ष 2016 में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का राष्ट्रीय पुरूस्कार तथा 2019 में स्नेह को देश की सर्वश्रेष्ठ संस्था के राष्ट्रीय पुरूस्कार से नवाजा जा चूका है |
अपनी दिव्यान्गता को हराते हुए प्रमोद धर दुबे द्वारा प्राप्त इस उपलब्धि पर स्नेह के साथ साथ नागदा एवं प्रदेश को गौरवान्वित करने पर गोविन्द मोहता, विनयराज शर्मा, विजय पोरवाल, पंकज पावेचा, रवि कांठेड, सुरेन्द्र सिंह चौहान, झमक राठी, मनोहर लाल शर्मा, कमलेश नागदा, अजय गरवाल, महेशचन्द्र राठौर, विप्लव चौहान आदि ने बधाई प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed