मारू बौद्धिक दिव्यांगजनों के अभिभावकों के परिसंघ परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के पालक संघों को प्रदान करेंगे नेतृत्व

Spread the love

मारू बौद्धिक दिव्यांगजनों के अभिभावकों के परिसंघ परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत
32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के पालक संघों को प्रदान करेंगे नेतृत्व

नागदा

स्नेह संस्थापक पंकज मारू बौद्धिक दिव्यांगजनों के अभिभावकों के सबसे बड़े संगठन परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत हुए है | स्नेह के सचिव विनयराज शर्मा ने बताया कि बौद्धिक दिव्यांगजनों के अभिभावकों के देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित संगठन परिवार की त्रिशुर केरल में संपन्न 28 वें अधिवेशन में संगठन के वर्तमान अध्यक्ष कमांडर श्रीरंग बिजुर ने मारू को आगामी तीन वर्षों के लिए सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया | स्नेह के उप निदेशक महेशचंद राठौर ने बताया कि देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में भौगोलिक दृष्टि से पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, मध्य एवं उत्तर पूर्व के छ: ज़ोन में विभाजित इस संगठन से सम्बद्ध 300 से अधिक संस्थाएं बौद्धिक दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं पुनर्वास के क्षेत्र में कार्य रही है | 1999 में संसद में पारित राष्ट्रीय न्यास अधिनियम बनाने में इस संगठन ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी | संगठन द्वारा अभिभावकों के लिए जागरूकता, केंद्र एवं राज्य सरकारों के साथ साथ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बौद्धिक दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु एडवोकेसी, नीतियों तथा कानून निर्माण में सहयोग, व्यस्क बौद्धिक दिव्यांगजनों हेतु सेल्फ एडवोकेसी, उनके रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण, जीवन पर्यंत रहने हेतु घरौंदा जैसी योजनाओं का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है | मारू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अपनी कार्यकारिणी को घोषित करते हुए नवलगढ़ राजस्थान के सुदीप गोयल को राष्ट्रीय महासचिव, इंदौर के डॉ दिवाकर भाई शाह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, तपन कर (पश्चिम बंगाल) को पूर्व ज़ोन, अभय दिवे (गुजरात) को पश्चिम ज़ोन, श्रीमती अर्पिता यादव (हरियाणा) को उत्तर ज़ोन, जॉन राजकुमार (तमिलनाडु) को दक्षिण ज़ोन, तोंग्पेनी जमीर (अरुणाचल प्रदेश) को उत्तर पूर्व ज़ोन तथा अभय कुमार दुबे (मध्यप्रदेश) को मध्य ज़ोन का उपाध्यक्ष के साथ कर्नल डॉ वी के गौतम (गुजरात), अमरजीत सिंह आनंद (पंजाब), जी एस पांडा (उड़ीसा), सुधाकर पिल्लई (केरल) एवं चेताली गामी (पश्चिम बंगाल ) को तकनीकी सलाहकार मनोनीत किया है | इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के 28 अन्य सदस्यों का मनोनयन कार्यकारी परिषद् सदस्यों के रूप में भी किया गया है | केरल में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने के पश्चात् मारू ने सर्वप्रथम कर्नाटक के राज्यपाल डॉ थावरचंद गेहलोत से बेंगलोर में मुलाक़ात कर उन्हें संगठन के द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए वार्षिक प्रतिवेदन के प्रति भेंट की |
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने के पश्चात् मंगलवार को मारू के प्रथम नगर आगमन पर स्नेह में आयोजित स्वागत समारोह में झमक राठी. लता खेतान, सतीश बजाज, राजेश मोहता, विनय राज शर्मा, विजय पोरवाल, सुरेन्द्र सिंह चौहान अजय गरवाल, रवि कांठेड, कृष्णकांत गुप्ता, सलीम खान, मनोज राठी, प्रमोद जैन, सुभाष बाफना, कमल जैन सहारा, श्रेणिक बम, अजय कुशवाह, बलराम सिंह चंद्रावत सहित लायंस क्लब नागदा एवं नागदा ग्रेटर के सदस्यों, स्नेह के प्रशिक्षको. विशेष बच्चों, अभिभावकों, शहर के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों द्वारा एक गरिमामयी समरोह में स्वागत किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed