राष्ट्रपति से सम्मानित प्रमोद धर दुबे का अभूतपूर्व स्वागत नागदा की स्नेह संस्था मे

राष्ट्रपति से सम्मानित प्रमोद धर दुबे का हुआ अभूतपूर्व स्वागत
स्नेह के माध्यम से देश के श्रेष्ठ दिव्यान्गजन का मिला था राष्ट्रीय पुरूस्कार
नागदा
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और सम्पूर्ण पुनर्वास हेतु देश की सर्व श्रेष्ठ संस्था के राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित और लायंस ऑफ़ नागदा की स्थाई परियोजना संस्था स्नेह के प्रमोद धर दुबे को राष्ट्रपति से देश के श्रेष्ठ दिव्यांग जन के राष्ट्रीय पुरूस्कार से सम्मानित होने पर आयोजित स्वागत समारोह में शहर की विभिन्न संस्थाओं और गणमान्य नागरिकों द्वारा दुबे का ऐतिहासिक स्वागत करते हुए उन्हें और संस्था स्नेह को देश का गौरव प्रतिपादित किया | स्नेह के उप निदेशक महेशचन्द्र राठौड ने बताया कि स्नेह संस्थापक पंकज मारू के पहल पर आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम का शुभारम्भ अजय गरवाल द्वारा भगवान् गणेश स्तुति कर किया | अपने स्वागत उद्बोधन में मारू ने राष्ट्रीय पुरूस्कार के चयन प्रक्रिया से सब को रूबरू कराते हुए बताया कि किस प्रकार तीन स्तरीय छानबीन प्रक्रिया से गुजर कर राष्ट्रीय चयन समिति जिसमे भारत सरकार के विभिन्न विभागों के 14 प्रमुख अधिकारी शामिल होतें है, के द्वारा अंतिम चयन किया जाता है | इस वर्ष देश भर से प्राप्त 841 आवेदनों में से 25 लोगों का चयन राष्ट्रीय पुरूस्कार हेतु हुआ था जिसमे से प्रमोद धर दुबे एक थे | मारू ने इस पुरूस्कार हेतु टीम स्नेह के समर्पण एवं शहर के सभी लोगों के सहयोग हेतु उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया | कार्यक्रम में नैना पांचाल एवं अशोक पांचाल ने अपनी सुमधुर आवाज में गाये भजनों एवं गीतों से समा बाँधा | कार्यक्रम का संचालन स्नेह सचिव विनयराज शर्मा ने किया |
*इन संस्थाओं ने किया प्रमोद का अभिनन्दन*
कार्यक्रम में सर्वप्रथम संस्था स्नेह द्वारा प्रमोद का अभिनंदन किया गया | इसके पश्चात लायंस क्लब नागदा ग्रेटर , लायंस क्लब नागदा , लियो क्लब नागदा ग्रेटर, प्रेस क्लब नागदा , जैन सोशल ग्रुप , नवकार कपल ग्रुप, ग्रेसिम जनसेवा ट्रस्ट, आई सी आई सी आई बैंक, यूथ फ़ॉर सनातन, माहेश्वरी समाज , अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, अग्रवाल समाज , नगर पालिका परिषद् नागदा , परशुराम सेना, सामाजिक समरसता मंच, सर्व ब्राहमण समाज, नागरिक अधिकार मंच , स्नेह अभिभावक संघ, श्री स्थानक वासी जैन श्रावक संघ, श्री मूर्ति पूजक जैन श्री संघ , दिगंबर जैन समाज नागदा, डॉक्टर चावला मित्र मंडल , सहित अनेक संगठनों ने दुबे का पुष्प माला, शाल, श्रीफल से सम्मान किया |
ये रहे उपस्तिथ
कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, लालसिंह राणावत, जितेन्द्र गेहलोत, सांसद एवं नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ओ पी गेहलोत , नपा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, धर्मेश जायसवाल, राकेश यादव , अनुविभागीय अधिकारी आशुतोष गोस्वामी, तहसील दार सर्वेश यादव , सी एम ओ सी एस जाट, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, महेंद्र सिंह चौहान, गोलू यादव, गौरव यादव, भूपेन्द्र राणावत, , भावना सुभाष रावल, मंजू राजेश गगरानी, गोपाल यादव, राजेश धाकड़, सज्जन सिंह शेखावत, अमित सेठी, शरद जैन , अमित जैन , डॉ एस आर चावला, बद्रीलाल पोरवाल, गुलजारी लाल त्रिवेदी, सुनील जैन , राजेंद्र कांठेड, डी के शर्मा, हरचरण सिंह चावला, हेमलता तोमर, डॉ प्रवीण, झमक राठी , लता खेतान , शुभम सकलेचा, प्रकाश जैन सांवेर वाले , सुनील जैन, आलोक नागर, विशाल बहल , सुरेश काले , निलेश मेहता सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण, पत्रकार गण सहित स्नेह के बच्चे, अभिभावक गण एवं स्टाफ उपस्तिथ थे |