जेएसजी के नवीन अध्यक्ष चपलोत एवं इलेक्ट 1हेतु बम की घोषणा

चपलोत जेएसजी के नवीन अध्यक्ष एवं बम इलेक्ट 1चुने गये।
नागदा(निप्र)-जैन सोश्यल ग्रुप नागदा के आगामी सत्र(2023-25) के लिये मनीष चपलोत को अध्यक्ष के रूप में तथा धमेन्द्र बम को इलेक्ट-1(2025-26) के रूप में मनोनीत किया गया।
ग्रुप के मीडिया प्रभारी मनीष व्होरा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जैन सोश्यल ग्रुप के वर्तमान अध्यक्ष शरद जैन गबुल का कार्यकाल दिसम्बर में समाप्त हो रहा है तथा नये सत्र (2023-26) के लिये नवीन अध्यक्ष पद के चयन हेतु ग्रुप के पूर्व अध्यक्षो की चयन समिति बनाई गई जिसमें राजेन्द्र कांठेड़, एस.एम. सिसौदिया, अरविन्द नाहर, सुभाष बाफना, कमल जैन सहारा, दिलीप कांठेड, निलेश चौधरी, मुकेश धोका, सुरेन्द्र कांकरिया, श्रेणिक बम, संजय मुरड़िया एवं शरद जैन ने विचार विमर्श कर ग्रुप के वर्ततान सचिव मनीष चपलोत को आगामी अध्यक्ष के लिये नामिनेशन किया गया।
मनीष चपलोत के नवीन अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर जैन सोश्यल ग्रुप के समस्त दम्पत्तिसदस्यो द्वारा उन्हें बधाई दी एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाए प्रेषित की गई। चपलोत द्वारा ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारियो एवं पूर्व अध्यक्षो का आभार व्यक्त किया गया।