ठेका श्रमिक की दुर्घटना मे मौत
नागदा, 15 फरवरी (हि.स.)। उज्जैन-जावरा मार्ग पर शुक्रवार को एक बार फिर एक दुर्घटना हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक ग्रेसिम उद्योग में ठेका श्रमिक था। जानकारी के अनुसार श्रमिक राजाराम पिता लक्ष्मण उम्र 45 वर्ष निवासी गांव कुंडला शुक्रवार सुबह ड्युटी जाने के लिए साईकिल से नागदा कि ओर रहा था कि गांव पिपल्यामोलू के समीप अज्ञात वाहन श्रमिक को टक्कर मारकर फरार हो गया। वाहन की टक्कर से श्रमिक अचेत हो गया और जमीन पर गिर गया। श्रमिक के सिर में गंभीर चोंट आई, श्रमिक को घायल हालात में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रेसिम उद्योग के कुछ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया। पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजनों के सुपूर्द किया। मृतक श्रमिक मैक्विल कंपनी में ठेका श्रमिक था, जिसको समझौते के अनुसार दुर्घटना बीमा के दस लाख रुपए, पत्नी को पेंशन, ग्रेज्युटी का लाभ मिलेगा। हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश